
एसीसी के मौजूदा अध्यक्ष पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के भी प्रमुख हैं। बीसीसीआई का कहना है कि वह ऐसे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकती जिसका नेतृत्व एक पाकिस्तानी मंत्री कर रहा हो। यह कदम पाकिस्तान क्रिकेट को अलग-थलग करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि एसीसी को इस फैसले की मौखिक जानकारी दे दी गई है और भविष्य में ऐसे आयोजनों में भागीदारी सरकार की सलाह पर निर्भर करेगी।